Breaking News

यातायात पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान शुरू


श्रीगंगानगर  शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं से होने वाली अकाल मौतों को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार से हेलमेट जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 
यातायात पुलिस प्रभारी श्रीमती राजेश के नेतृत्व में आज बिना हेेेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए गए। 
साथ ही दुपहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय हेलमेट लगाने, आरसी व लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र व बीमा संबंधी कागजात साथ रखने और वाहनोंं को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने को लेकर समझाईश की गई। 

No comments