Breaking News

ढाबां झालार की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग


सूरतगढ़ के ढाबां झालार गांव की मिसिंग एवं क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखा है। पत्र में ग्रामीणों को लंबे समय से खराब सड़क के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण कराने का आग्रह किया गया है। धनराज कमलेश सहारण फाउंडेशन की बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर चर्चा के बाद यह पहल की गई। फाउंडेशन के डॉ. विकास सहारण के प्रयास से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सड़क बनने से ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा कृषि कार्यों सहित अन्य आवागमन में समय की बचत होगी।

No comments