Breaking News

फ्लैट से बाहर बुला कर युवक से मारपीट


श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के पी ब्लॉक में बने फ्लैट में बैठे युवक को बाहर बुला कर गाली गलौच करने व मारपीट करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 3 सी छोटी निवासी मनमीत सिंह पुत्र छिंदरपाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह पी ब्लॉक फ्लैट में बैठा था। उसी समय भीम निवासी मिर्जेवाला मुझे बुला कर बाहर ले गया। बाहर पहले से नितेश निवासी मिर्जेवाला पहले से मौजूद था। इन सभी ने एक रॉय होकर मेरे साथ मारपीट की। मुकदमे की जांच एएसआई प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

No comments