Breaking News

डीटीओ में नई वाहन सीरीज के नम्बर ऑनलाइन मिलेंगे


राजस्थान मोटर यान नियम के अन्तर्गत परिवहन विभाग जयपुर की अनुपालना में पूर्व में संचालित पंजीयन सीरीज आरजे 13 वीएस के पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप दुपहिया श्रेणी हेतु आगामी नई वाहन सीरीज आरजे 13 जैडएस आमजन हेतु प्रारम्भ की जा रही है।
श्रीगंगानगर जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त आगामी नई वाहन सीरीज वेबसाईट अपर आगामी 7 दिवस में पंजीयन सीरीज क्रमांक 0001 से 9999 तक प्रारम्भ कर दी जावेगी। इच्छुक वाहन स्वामी इस श्रृंखला के अन्तर्गत अपनी पसंद के फैन्सी नम्बर हेतु फैन्सी पॉर्टल पर 10 अगस्त 2026 से ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

No comments