Breaking News

एमजीएसयू में नए कुलपति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटी गठित


बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में नए नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सचिवालय ने इसके लिए चार सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया है। इसी बीच मौजूदा कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के कार्यकाल के अंतिम दिनों में 28 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह और शनिवार को होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
प्रो. मनोज दीक्षित का कार्यकाल 7 अगस्त को समाप्त हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन 28 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अब तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

No comments