जयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी'
जयपुर के बाद अब जल्द ही जोधपुर, कोटा और उदयपुर में भी 'भारत टैक्सीÓ की शुरुआत होने जा रही है। जोधपुर शहर के लिए मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत तक जोधपुरवासियों को इसकी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
इसके अलावा, कोटा और उदयपुर में भी इसी महीने के अंत तक मैपिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जोधपुर में ड्राइवर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जबकि कोटा और उदयपुर में अगले महीने से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है।

No comments