Breaking News

राजस्थान में गर्मी-उमस का डबल अटैक


राजस्थान में मानसून फिलहाल धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने इसे मानसून का अस्थायी 'ब्रेक फेजÓ बताया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई की रात बंगाल की खाड़ी में नया मौसम तंत्र बनने के बाद 16 जुलाई से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। 

No comments