महिलाओं और बच्चों से अपराध करने वालों पर ऐसी कार्रवाई हो कि अपराधी कांप उठें: भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अपराधियों और उनके संरक्षण देने वालों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपराध करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होने कहा कि अपराधियों के मन में कानून का भय होना जरूरी है। ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे अपराध करने वालों को कड़ा संदेश मिले और वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पहले परिणामों के बारे में सोचें।

No comments