Breaking News

रायसिंहनगर में खेत की डिग्गी में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत


श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के ग्राम पंचायत नानूवाला क्षेत्र के गांव 56 एनपी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में बनी पानी की गहरी डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अपने बड़े भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए कूदा छोटा भाई भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र और मृतकों के मूल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव 45 एनपी निवासी गुरदीप सिंह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे किसान जगजिंदर सिंह गिल के खेत पर कृषि कार्य से गया हुआ था।

No comments