बिना पुलिस कप्तान के नागौर जिला, दो माह से एसपी की कुर्सी खाली
कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील जिला होने के बावजूद नागौर में पुलिस अधीक्षक का पद करीब दो महीने से रिक्त पड़ा है। आइपीएस रोशन मीणा के नागौर से तबादला होने के बाद राज्य सरकार ने यहां नए पुलिस अधीक्षक का पदस्थापन नहीं किया है। बहरहाल काम चलाऊ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ही जिला पुलिस को संभाल रहे है। नागौर जिले में एक ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक है। ऐसे में उनके पास अपनी सीट का ही काफी काम है।

No comments