Breaking News

राजस्थान में 2 दिन बाद रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जयपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट


राजस्थान में इस बार मानसून उम्मीदों के अनुरूप नहीं चल रहा है। सामान्य से देरी से पहुंचने के बाद मानसून महज 8 से 10 दिन ही सक्रिय रहा और अब फिर कमजोर पड़ गया है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि राजस्थान में दो दिन बाद मानसून फिर से रफ्तार पकडऩे वाला है। मौसम विभाग ने भी 20 जुलाई को प्रदेश के 21 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की ओर खिसक गई है, जिससे राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। वहीं उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तट पर एक वेल माक्र्ड लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, लेकिन उसका असर फिलहाल राजस्थान तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। 

No comments