जयपुर-दिल्ली फ्लाइट लेट होने पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल
एअर इंडिया की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सोमवार सुबह लेट होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल को सुबह 11 बजे से चल रहे संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी थी।
लेकिन एअर इंडिया की जयपुर-दिल्ली उड़ान निर्धारित समय 8:50 बजे उड़ान नहीं भर सकी। विमान ने एक घंटे और 20 मिनट की देरी से करीब 10:10 बजे उड़ान भरी। इससे नाराज बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- देश में आए दिन उड़ानों में हो रही देरी और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं।

No comments