सट्टा मार्केट में इस बार मानसून पर दांव:बादल और तापमान देखकर लगाते है अनुमान
राजस्थान के 12 जिलों से मानसून की एंट्री हुई। इसी के साथ जब फलोदी का सट्टा मार्केट खुला तो सबसे बड़ा दांव लगा मानसून पर। फलोदी सट्टा मार्केट में बारिश के लिए इस सीजन का सबसे बड़ा भाव लगाया गया।
इस मार्केट से जुड़े लोगों ने बताया कि ये पूरा दांव बादल और मोबाइल में तापमान देखकर लगाया जाता है। 24 घंटे यानी आज शुक्रवार शाम 4 बजे तक ये भाव चलेगा। मार्केट से जुड़े लोगों ने बताया कि मानसून में तीन स्तर पर पैसे लगाए जाते हैं। पहला पतरा यानी कम बारिश, दूसरा नाली यानी ठीक-ठाक बारिश जब शहर की नालियों में बारिश का पानी बहने लग जाए। और, तीसरा नदी, यानी अच्छी बारिश। जब मार्केट खुला तो 30 पैसे का भाव नदी पर लगाया गया।

No comments