राजस्थान में हाई अलर्ट! एटीएस की 25 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
राजस्थान में आंतरिक सुरक्षा को लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने प्रदेशभर में बड़ा अभियान शुरू किया है. एटीएस टीम करीब 25 जिलों में एक साथ विशेष जांच और छापेमारी कर रही है. इस अभियान में स्थानीय थाना पुलिस भी एटीएस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है. जांच का मुख्य फोकस पाकिस्तानी गैंगस्टर और कथित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क और उसके संपर्क में रहे लोगों की गतिविधियों की पड़ताल करना है. एटीएस ऐसे लोगों की पहचान कर रही हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहजाद भट्टी या उससे जुड़े नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका है. इसके साथ ही अन्य माध्यमों से संभावित रिश्तों और संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है.

No comments