छोटे नोट व सिक्कों की भारी किल्लत, व्यापारी व आमजन परेशान
डूंगरपुर जिले के बड़े व्यापारिक केन्द्रों में शुमार आसपुर शहर सहित उपखंड क्षेत्र के गांवों व कस्बों में छोटे नोट व सिक्कों की कमी के चलते लंबे समय से बाजार का आम व्यापारी एवं उपभोक्ता परेशान है। पूर्व के वर्षों में जहां 5-10 व 20 के छोटे नोट व रेजग़ारी से बाजार गुलजार रहते थे वहीं मौजूदा दौर में बैंकों में नए नोट एवं सिक्के आदि की अनुपलब्धता व खुले बाजार बाजार में भी इनकी आवक का रुख कमजोर रहने से व्यापारी व उनसे जुड़े उपभोक्ताओं सहित पूरे सिस्टम को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

No comments