खान सर को मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग विवाद मामले में पटना के खान सर और उनके दोनों बॉडीगाड्र्स को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए तीनों को अग्रिम जमानत दे दी है. ये मामला जून की शुरुआत में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है, जब कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोडफ़ोड़ की थी. घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग करने का आरोप है. फैसल खान के साथ-साथ उनके दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों को भी इस पूरे विवादित प्रकरण में सह-आरोपी बनाया गया था.

No comments