Breaking News

7 पावर-मॉडिफाइड बाइक जब्त, कारों से उतरवाई ब्लैक फिल्म:हेलमेट जागरुकता को लेकर चलाया जा रहा अभियान


उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए 7 पावर व मॉडिफाइड बाइक जब्त की है। साथ ही 5 कारों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटवाने की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी करनाराम जाट ने बताया कि 16 जुलाई तक हेलमेट जागरुकता व प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ट्रेफिक रूल्स फॉलो नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
हेलमेट नहीं पहनने वालों पर भी कार्रवाई जारी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रेफिक रूल्स के प्रति जागरुक करना और बाइक पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनने को प्रेरित करना आदि है।

No comments