Breaking News

कांवड़ यात्रा में 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा सेट, इन गानों पर भी रहेगी रोक


सावन की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस ने डीजे संचालकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाले किसी भी डीजे सिस्टम की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए. 
संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक या भड़काऊ गाने अथवा ऑडियो सामग्री नहीं चलाई जाएगी. ऐसे गीत, जो धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं, उन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. 

No comments