बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई:128 उपभोक्ताओं से 21.50 लाख रुपए बकाया बिल वसूले
बांरा के छबड़ा में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। यह कार्रवाई जेवीवीएनएल उपखंड छबड़ा के सहायक अभियंता मोहम्मद अंसार के निर्देश पर की जा रही है।
इस अभियान के तहत विभाग के कर्मचारियों और एफआरटी टीम ने घर-घर जाकर बकाया बिलों पर कार्रवाई की। कुल 128 उपभोक्ताओं से 21.50 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करें।

No comments