वैष्णो देवी मंदिर में '500 करोड़' की चांदी नकली, कोर्ट ने किया जवाब तलब
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला रियासी की तहसील कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपये के नकली चांदी चढ़ावे का मामला सामने आया है। इस मामले में जम्मू की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सी.जे.एम.) अदालत ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को संबंधित रिकॉर्ड के साथ तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
यह मामला एडवोकेट दीपक शर्मा की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि माता वैष्णो देवी श्राइन में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई चांदी के चढ़ावे में मिलावट हुई और उसका गलत इस्तेमाल किया गया।

No comments