Breaking News

भरतपुर के बिहारीजी की नाक के नीचे से हीरा चोरी


भरतपुर के प्रसिद्ध बिहारीजी मंदिर में एक दानदाता परिवार ने करीब 3.65 लाख रुपये कीमत का हीरा गायब होने का आरोप लगाया है. पीडि़त व्यापारी की मां का दावा है कि भगवान बिहारीजी को यह कीमती हीरा श्रद्धा स्वरूप चढ़ाया था, लेकिन अब मंदिर प्रशासन के पास उस हीरे का कोई रिकॉर्ड या पता नहीं है. 
भरतपुर की रंजीत नगर निवासी मीरा बंसल की बहू कृपाली ने बताया कि उनके पति की प्रवीण बंसल की भरतपुर में ऑयल मिल है. सास मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में बिहारीजी मंदिर में हीरा दान दिया था. इस वक्त यहां मनोज भारद्वाज पुजारी थे, और उन्होंने ये मनोज भारद्वाज को सौंपा था. 

No comments