Breaking News

भोपाल की पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, पास में पेट्रोल पंप होने से मचा हड़कंप; हाईवे बंद


भोपाल के कोहेफिज़़ा क्षेत्र स्थित लालघाटी हलालपुर में आज शुक्रवार तड़के तीन बजे के करीब हड़कंप मच गया, जब यहां संचालित पटाखा दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग सोनी पटाखा दुकान से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
हादसे की गंभीरता इसलिए और अधिक बढ़ गई, क्योंकि अग्निकांड वाली दुकान के ठीक बगल में एक पेट्रोल पंप स्थित है। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया गया। भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल दोनों ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

No comments