Breaking News

जयपुर में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे कट रहा चालान


जयपुर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय हैं जो ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप जैसी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करके तुरंत ऑनलाइन चालान जारी कर रहे हैं। 
बीती दो रातों के दौरान कैमरों में दर्ज उल्लंघनों के आंकड़े चौंकाने वाले रहे। ओवरस्पीड के मामलों में सरस पार्लर क्षेत्र में सबसे अधिक 125 चालान जारी किए गए। इसके बाद कॉमर्स कॉलेज क्षेत्र में 52 और नेहरू गार्डन क्षेत्र में 7 चालान काटे गए।

No comments