Breaking News

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 141 आरपीएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी


राजस्थान में सुशासन स्थापित करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिसिंग को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राजस्थान सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। लंबे समय से जिस आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची का इंतज़ार हो रहा था, उसे आखिरकार देर रात हरी झंडी दे दी गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बीजू जॉर्ज जोसेफ द्वारा जारी इस जंबो आदेश के तहत राज्य के 141 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 
सरकार ने इस सूची के माध्यम से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से साधने की पूरी कोशिश की है।

No comments