Breaking News

खाटूश्यामजी तोरणद्वार हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई


खाटूश्यामजी में बीते दिनों तोरणद्वार पर करण वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीकर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ अब उन्हें संरक्षण, आर्थिक मदद और पुलिस की लोकेशन देने वाले मददगारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों को फरार कराने और उनकी मदद करने वाले सहयोगी सुभाष बिदावत को गिरफ्तार कर लिया है.
खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष बिदावत ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी राकेश जांगिड़ को पुलिस की गिरफ्त से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

No comments