Breaking News

लोकसभा अध्यक्ष ने किया सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन


कोटा शहर के खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। श्रीनाथपुरम स्टेडियम में विकसित आधुनिक खेल सुविधाओं का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 4.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम सहित कई खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं।

No comments