भीषण गर्मी में मौसमी फलों से सजे बाजार, जामुन, आम और नारियल पानी की बढ़ी मांग
भीषण गर्मी के बीच जयपुर के बाजार इन दिनों मौसमी फलों की रंगत और खुशबू से गुलजार नजर आ रहे हैं। सड़कों के किनारे लगे ठेलों और फल मंडियों में काले चमकदार जामुन, रसीले आम, लाल-गुलाबी स्ट्रॉबेरी और ताजगी से भरपूर कच्चे नारियल ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। फलों की बढ़ती आवक से बाजारों में रौनक लौट आई है और सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इन दिनों बाजार में सबसे अधिक मांग जामुन और आम की बनी हुई है।

No comments