Breaking News

गुरुधामों के दर्शनों के लिए कल पाक जाएगा 541 श्रद्धालुओं का जत्था


5वें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 541 श्रद्धालुओं के वीजा प्राप्त हुए हैं।
यह जत्था कल 10 जून को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा। धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास भेजे थे, जिनमें से दूतावास ने 541 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है, जबकि 20 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका।  

No comments