Breaking News

नेपाल में भारतीय आमों के इंपोर्ट पर बैन


इन दिनों भारतीय आम की अस्मिता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। पहले जापान ने भारतीय आमों के आयात पर बैन लगाया था, उसके बाद अब नेपाल भी उसी राह पर है। नेपाल ने बीते दिनों भारत से आयात की जाने वाली आम की खेपों पर रोक लगा दी है। नेपाल के कृषि और पशु विकास मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत से आने वाले आमों और कुछ अन्य फलों की खेपों पर रोक लगा दी गई है। 
नेपाल के कृषि और पशु विकास मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि भारत से आने वाले आम की कुछ खेपों में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशकों के अवशेष मिले थे। 

No comments