Breaking News

जयपुर में दशहरी-लंगड़ा की बंपर आवक, आम 30 फीसदी तक सस्ते


जयपुर में उत्तर प्रदेश के आम की आवक शुरू हो गई है। मुहाना मंडी में रोजाना 500 से 600 टन दशहरी और लंगड़ा आम आ रहे हैं। इसमें 90 से 100 टन आम की खपत जयपुर में हो रही है, बाकी आम आसपास के कस्बों और शहरों में जा रहा है। यूपी के आम की आवक शुरू होने के साथ ही भावों में कमी आ गई है, आने वाले दिनों में आम के दाम और टूटेंगे।
मुहाना मंडी के फल व्यापारियों ने बताया कि लखनऊ, फर्रुखाबाद, बरेली, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर और मलिहाबाद से आम की आवक हो रही है। इन दिनों दाम 30 फीसदी तक कम हो गए हैं। 

No comments