Breaking News

जोधपुर के पावटा अस्पताल में हड़कंप, सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी


राजस्थान के जोधपुर में पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाओं की तबीयत अचानक बिगडऩे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मथुरादास माथुर (रूष्ठरू) अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि छह अन्य महिलाओं का इलाज पावटा अस्पताल में ही जारी है.
अस्पताल में आठ महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी. प्रसव के कुछ घंटों बाद ही महिलाओं में अत्यधिक रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर गिरने और अन्य जटिलताएं सामने आने लगीं. 

No comments