Breaking News

उदयपुर में सरस दूध की कीमतें बढ़ाई:नई दरें लागू हुईं


उदयपुर में अब सरस दूध महंगा मिलेगा। उदयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। डेयरी ने प्रति लीटर 2 रुपए रेट बढ़ाई है।
उदयपुर डेयरी ने अपने विपणन कार्य क्षेत्र में सरस दूध के विभिन्न पैक साइज की नई विक्रय दरें जारी कर दी हैं। संघ ने फुल क्रीम दूध के 6 लीटर पैक, टोंड दूध के 1 लीटर और 6 लीटर पैक और डबल टोंड दूध के 500 मिलीलीटर और 6 लीटर पैक में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

No comments