Breaking News

मृत्युभोज में 'घी के मालपुएÓ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद


21वीं सदी के डिजिटल इंडिया में जब हम चांद और मंगल पर बस्तियां बसाने की बात कर रहे हैं, ठीक उसी वक्त राजस्थान के सिरोही जिले का मंडवारिया गांव दकियानूसी सोच के अंधेरे में डूब गया है। 
आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गरीब परिवार ने जब कर्ज लेकर समाज को घी के मालपुए खिलाने से मना कर दिया, तो पंचों का 'ईगोÓ इस कदर तिलमिला उठा कि उन्होंने पूरे गांव को बंधक बना डाला। सजा सिर्फ उस एक परिवार को नहीं मिली, बल्कि उनके हक में खड़े होने वाले और इस अन्याय का विरोध करने वाले गांव के 43 अन्य परिवारों का भी हुक्का-पानी एक झटके में बंद कर दिया गया।

No comments