Breaking News

आवासन मंडल की ओर से राजस्थान के 4 शहरों में बनेंगे 700 से अधिक नए फ्लैट्स


राजस्थान आवासन मंडल ने प्रदेश में किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में आयोजित बोर्ड एवं परियोजना समिति की बैठक में राज्य के चार प्रमुख शहरों उदयपुर, बाड़मेर, अलवर और जयपुर में 700 से अधिक नए फ्लैट्स के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास तैयार किए जाएंगे, जिससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। इन योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को किफायती घर उपलब्ध कराने का सरकार का लक्ष्य और मजबूत होगा।

No comments