मानसून 7 दिन लेट,औसत बारिश 10 प्रतिशत कम होने के आसार
राजस्थान में मानसून प्राय: 25 जून तक आ जाता है, इस बार जून के अंत तक आने व बारिश में 10 प्रतिशत कमी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग, जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा और कृषि विवि, कोटा के निदेशक डॉ. एमसी जैन ने बताया कि राजस्थान में खरीफ फसलों की खेती के लिए मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के मध्य तक का समय बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। अधिकांश वर्षा आधारित क्षेत्रों में कृषि विशेषज्ञ कम से कम 50 से 75 एमएम वर्षा होने के बाद ही बुवाई करने की सलाह देते हैं, ताकि मिट्टी की ऊपरी 15 से 20 सेमी परत में नमी रहे।

No comments