Breaking News

20 हजार लीटर पानी से नहाते हुए इंदौर जाएगा हिप्पो


कानपुर चिडिय़ाघर का दरियाई घोड़ा सतीश जल्द ही एनिमल एक्सचेंज के तहत इंदौर चिडिय़ाघर भेजा जाएगा। हालांकि ये सफर खास होगा। दरअसल, करीब 700 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान उसके शरीर को नम बनाए रखने के लिए लगातार पानी की बौछार की जाएगी, जिसमें लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा।
कानपुर चिडिय़ाघर में शेरों के कुनबे में बीते आठ वर्षों से कोई नया सदस्य नहीं जन्मा है। कुनबा बढ़ाने के लिए चिडिय़ाघर प्रशासन ने इंदौर से शेरनी लाने की तैयारी की है। इसी क्रम में चिडिय़ाघर प्रशासन कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जाएगा।

No comments