Breaking News

राजस्थान में साइबर ठगी: आरबीआई के फर्जी नोटिस के साथ भेज रहे एपीके फाइल


साइबर ठग अब आरबीआई के नाम का झांसा देकर लोगों और कंपनियों को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर आरबीआई की ओर से कथित नोटिस भेजकर खातों पर कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। इसके साथ जिप या एपीके (एंड्रॉइड पैकेज किट) फाइल भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा जाता है। केंद्र की एजेंसी पीआइबी फैक्ट चेक ने ऐसे संदेशों को फर्जी बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान नंबर से मिलने वाले लिंक, जिप फाइल या एपीके फाइल डाउनलोड न करें। ऐसे संदेश मिलने पर तुरंत उन्हें डिलीट करें और संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दें।

No comments