21 जून को सुबह योग, दिन में नीट, प्रशासन को दोनों आयोजन सफल बनाने के निर्देश
इस बार 21 जून को राजस्थान में प्रशासन के सामने दो बड़ी जिम्मेदारियां एक साथ होंगी. एक ओर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, तो दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा हृश्वश्वञ्ज का आयोजन भी होगा.
सभी जिलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, चिकित्सा और नर्सिंग महाविद्यालयों, पुलिस थानों और कारागृहों में सुबह 6 से 8 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इस वर्ष योग दिवस के दिन ही नीट परीक्षा आयोजित होने से जिला प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है. मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि योग कार्यक्रमों और परीक्षा व्यवस्था के बीच किसी प्रकार का टकराव न हो.

No comments