Breaking News

फ्लाइट की तरह रेलवे में भी सामान ले जाने की लिमिट हुई तय, अधिक वजन पर भरना होगा जुर्माना




हवाई यात्रा की तरह अब रेल यात्रियों को भी अपने सामान के वजन पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और कोचों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रेन में ले जाए जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जा सकता है।  जारी नियमों के अनुसार प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री अधिकतम 70 किलोग्राम तक सामान साथ ले जा सकते हैं। द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में यह सीमा 50 किलोग्राम निर्धारित की गई है।



No comments