ऑटो में छूटे 50 लाख के जेवर,ड्राइवर की नीयत बिगड़ी:पुलिस ने गिरफ्तार कर गहने और कैश बरामद किया
राजसमंद के नाथद्वारा में ऑटो में छूटे 50 लाख रुपए के जेवरात को ड्राइवर ने अपने पास रख लिया था। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डायमंड और सोने के गहनों के साथ 7 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।
मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गोविंद (66) पुत्र उंकारलाल खंडेलवाल अपनी पत्नी बिंदु खंडेलवाल, बेटी, दामाद और भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन से नाथद्वारा होते हुए उदयपुर जा रहे थे। नाथद्वारा पहुंचने पर वे रेडिसन होटल में रुके और श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद होटल लौटने के लिए उन्होंने ऑटो किराए पर लिया। इसी दौरान उनकी पत्नी का गहनों से भरा पर्स ऑटो में छूट गया।

No comments