बाथरूम की नाली में घुसा 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा
जैसलमेर शहर की गांधी कॉलोनी स्थित एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाथरूम की नाली में 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप घुस आया। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर प्रेम चौधरी ने भारी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित निकालकर आबादी से दूर जंगल में छोड़ा, तब जाकर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अक्सर सांप नालियों और पाइपों के रास्ते टॉयलेट या किचन तक पहुंच जाते हैं।

No comments