Breaking News

पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके, राजस्थान के पास था केंद्र, 5.5 थी तीव्रता


पाकिस्तान में शनिवार सुबह 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 35 किलोमीटर गहरा था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:36 बजे आया। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान या माल के भारी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन एक सप्ताह के अंदर 10 से ज्यादा बड़े भूकंप आने से डर की स्थिति बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में पूरी दुनिया के अंदर 11 बड़े भूकंप आ चुके हैं। इनमें से कई ने भारी तबाही मचाई है। वेनेजुएला को भारी नुकसान हुआ है।

No comments