Breaking News

कोटा में 12 लाख के गहने-नगदी चोरी:शादी में गया था परिवार


कोटा शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नांता थाना क्षेत्र की सावित्री बाई फुले नगर आवासीय योजना में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। एक मकान से करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी हो गया, जबकि दूसरे मकान से वायरिंग और लोहे का सामान चोरी कर लिया गया।
पीडि़त मनीषा कुमार जैन परिवार सहित रहते हैं। परिवार भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कोटा से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो घर के मेन गेट के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

No comments