Breaking News

राज्य में 1.11 करोड़ गोवंश को लगाई जाएगी वैक्सीन


राजस्थान में लम्पी स्किन डिजीज से गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ ब्यावर में किया गया। 
पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने तिजारती सर्राफान चैम्बर गोशाला में इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मंत्री ने पशुपालकों से अपने पशुओं का ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराने का आह्वान किया।
मंत्री कुमावत ने बताया कि 2 साल पहले लम्पी रोग के लिए अलग से कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी, तब गोट पॉक्स वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई थी। 

No comments