मानव सुथार का श्रीगंगानगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा
राजस्थान के उदीयमान क्रिकेटर मानव सुथार को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने और इंग्लैंड में काउंटी मैच खेलने के बाद पहली बार अपने शहर श्रीगंगानगर आगमन पर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारा ने गुरुवार को बताया कि मानव सुथार 30 जून को श्रीगंगानगर आएंगे। उस दिन उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी की तैयारियां शुरु कर दी गयी।

No comments