भीलवाड़ा में अवैध ड्रग फैक्ट्री को जेसीबी से ढहाया
भीलवाड़ा के बिजौलिया में चंपापुर गांव की पहाडिय़ों के बीच संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग निर्माण के लिए उपयोग में लिए जा रहे अवैध फार्म हाउस को आज जेसीबी से ढहा दिया।
राजस्व विभाग ने तैयार मौका पर्चा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान गिरदावर, पटवारी, पुलिस मौजूद रहा। प्रशासन का कहना है कि अवैध कारोबार और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments