Breaking News

कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, बालिका की मौत


राजस्थान के बारां जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आज मंगलवार को फरेदुआ तलहटी गांव के पास यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार बस कोटा से कानपुर जा रही थी. रास्ते में फरेदुआ तलहटी के निकट अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल शाहाबाद चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. 

No comments