Breaking News

गर्लफ्रेंड को नैनीताल-ऊटी घुमाना था, 50 लाख के गहने चुराए


राजस्थान के सिरोही जिले में गुजरात सीमा से सटे आबूरोड शहर में 50 लाख रुपए गहने चोरी के मामले में पुलिस ने जिम ट्रेनर मासुक खान को गिरफ्तार किया है। रिमांड में आरोपी से पूछताछ और जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
30 साल का मासुक खान शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। पूछताछ में मासुक ने बताया कि उसने अपनी एक गर्लफ्रेंड से वादा किया था कि वो ईद के बाद उसे ऊटी-नैनीताल जैसे ठंडे और पहाड़ी इलाके में घुमाने ले जाएगा। आरोप है कि वहां जाकर अय्याशी करने के लिए ही उसने सूने मकान से 50 लाख रुपए के गहने व 2 लाख रुपए चुराए थे। 

No comments