Breaking News

बाइक सवार मिस्त्रियों पर हमला


श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र में काम से घर लौट रहे दो मिस्त्री भाईयों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक जने को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दिए पर्चा बयान में 45 वर्षीय जगसीर सिंह रामगढिय़ा ने  बताया कि मैं व मेरा भाई ताऊ का लड़का जसकरण सिंह चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। हम दोनों पदमपुर में काम करके बाइक से अपने गांव 5 केके जा रहे थे। 10 बीबी चौराहे पर पहुंचे, तो दो बाइकों पर सवार चार-पांच जनों ने हमें रोक कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

No comments