सूरतगढ़ हाईवे पर शिवचौक से किसान चौक तक एक किमी बनेगी सीसी सड़क
ंश्रीगंगानगर शहर के लिए अच्छी खबर है कि शहर में सूरतगढ़ नेशनल हाईवे की सूरत अब कुछ ही महीनों में बदल जाएगी। शिव चौक से लेकर किसान चौक तक करीब एक किलोमीटर तक सीसी रोड का निर्माण होगा। अब यहां पर डामर सड़क है, जो कई स्थानों पर टूट चुकी हैं। इससे धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानदारों के अलावा आमजन परेशान है। इस सडक़ के निर्माण को राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के श्रीगंगानगर वृत के एक्सईएन पंकज सैनी ने बताया कि इस एक किलोमीटर की सीसी रोड के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

No comments